10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदहाल स्थिति में मुंबई लोकल,पत्रिका के कैमरे में कैद हुआ रेलवे का स्वच्छता अभियान का दावा

शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली के दिन रात चलने वाली लोकल ट्रैन के कोच में गंदगी दिखने के साथ कोच का स्लाइडिंग डोर अंदर से गुटखे के पीक से रंगा नजर आया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Oct 2018, 7:25 PM IST

local train

local train

(मुम्बई): मायानगरी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने लोकल ट्रेन जहां दशहरे के दिन देरी से चली, वहीं सेंट्रल रेलवे के स्वच्छ भारत अभियान के दावों को ताक पर रख देने वाली ताजा तस्वीर भी सामने आई है। शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली के दिन रात चलने वाली लोकल ट्रैन के कोच में गंदगी दिखने के साथ कोच का स्लाइडिंग डोर अंदर से गुटखे के पीक से रंगा नजर आया।

पत्रिका ने उजागर की सच्चाई...

विदित हो कि रात में 10.18 बजे घाटकोपर पहुंचने वाली लोकल ट्रेन के लगेज कोच में दिखाई दिया कि स्वच्छ्ता की बांट जोहने वाली सेंट्रेल रेलवे स्वच्छता के झूठे दावे कर रही है। विदित हो कि शिवसेना की परंपरागत आयोजित रैली की कवरेज करके कंजूरमार्ग तक जाने वाले पत्रिका के संवाददाता ने गंदगी की एक बोलती तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली।

टाइम टेबल के समय से नहीं चलती लोकल...

स्वच्छ भारत अभियान में खुद को शामिल होने का दावा करने वाली सेंट्रल रेलवे की लोकल 10.36 बजे कंजूरमार्ग स्टेशन पहुंची, जो कल्याण तक ही जा रही थी। जबकि लोकल का कंजूरमार्ग पहुंचने का टाइम स्टेशन पर लगे टाइम बोर्ड के अनुसार 10.25 दिखा रहा है। गौरतलब है कि अधिकतर समय से लोकल ट्रेन चलने का दावा करने वाली सेंट्रल रेलवे गुरुवार की रात दशहरा के दिन देरी से चलीं।