Mumbai News: जलती लालटेन उड़ाने पर पुलिस ने लगाई रोक, बिना वजह 5 लोगों के एक साथ जमा होने पर भी प्रतिबंध
मुंबईPublished: Oct 12, 2022 06:03:45 pm
मुंबई पुलिस ने शहर में जलती लालटेन उड़ाने पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया हैं। अब मुंबई में 16 अक्टूबर से 14 नवंबर तक जलता हुआ दीपक नहीं उड़ा सकेगा। इस आदेश का पालन ना करने पर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस करवाई करेगी।


Flying Lanterns
मुंबई में पुलिस ने जलती लालटेन उड़ाने पर पाबंदी लगा दिया हैं। मुंबई पुलिस के डीसीपी ऑपरेशन संजय लटकर ने आदेश जारी करते हुए 16 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक मुंबई में जलती लालटेन उड़ाने पर पूरी तरफ पाबंदी लगाई है। इस आदेश को जारी करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया है कि असामाजिक तत्व इसका गलत फायदा उठाकर मुंबई में किसी तरह का अनुचित काम कर सकते हैं। जिसकी वजह से अब लालटेन बेचना उसे रखना और उसे उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। इस आदेश का पालन ना करने वालों पर मुंबई पुलिस आईपीसी (IPC) की धारा 188 के तहत करवाई करेगी।