23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेटिंग की खबरों के बीच समय रैना की कार से उतरीं मेधा शंकर, कैमरे देखते ही चौंकीं- VIDEO

Medha Shankr And Samay Raina Dating Rumours: मेधा शंकर को मुंबई के जुहू में समय रैना की बताई जा रही टोयोटा वेलफायर से बाहर निकलते देखा गया। पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ।
2 min read
Google source verification
Medha Shankr and Samay Raina

मेधा शंकर को समय रैना की कार से निकलते देख पैप्स ने घेरा (सोर्स: Instagram-theajaychaurasia_)

Medha Shankr Video: एक्ट्रेस मेधा शंकर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर इन अफवाहों को हवा दे दी है। मेधा को मुंबई के जुहू में समय की लग्जरी टोयोटा वेलफायर से बाहर निकलते हुए देखा गया। पैपराजी को सामने देखकर उनका रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया।

समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मेधा शंकर जुहू में सैलून विजिट के दौरान नजर आईं। वह ब्लैक टोयोटा वेलफायर एमपीवी से बाहर निकलती दिखीं, जिसे रिपोर्ट्स में समय रैना की कार बताया जा रहा है।

जैसे ही मेधा ने वहां मौजूद पैपराजी को देखा, वह कुछ हैरान नजर आईं। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गईं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले इस पर मेधा शंकर ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए जवाब भी दिया था।

डेटिंग और शादी की अफवाहें भी आई थीं सामने

मेधा शंकर और समय रैना के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में दोनों की डेटिंग के साथ-साथ शादी की अफवाहों ने भी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा था।

हालांकि, इन खबरों के बीच सबसे अहम बात यह है कि मेधा और समय, दोनों ने ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में सिर्फ एक्ट्रेस के समय की कार से निकलने के वीडियो के आधार पर उनके रिश्ते को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

पहले भी साथ जुड़ चुका है दोनों का नाम

मेधा शंकर और समय रैना का नाम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन दोनों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब मेधा का समय की बताई जा रही कार से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी सुर्खियों में है।