
रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
Railway Mega Block: मुंबई और पुणे के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पुणे डिविजन में लोनावला-पुणे खंड पर विशेष मेगा ब्लॉक होने वाला है। कई जरुरी कामों की वजह शनिवार और रविवार (25 और 26 नवंबर) को इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इस मेगा ब्लॉक के कारण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। जबकि कई लोकल ट्रेने भी रद्द रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि मध्य रेलवे के लोनावला-पुणे खंड में खड़की-शिवाजीनगर के बीच विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसलिए शनिवार और रविवार दो दिनों के लिए मुंबई और पुणे के बीच नियमित रूप से चलने वाली डेक्कन क्वीन, सिंहगढ़ एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यह भी पढ़े-स्पेशल ट्रेनों में भी सीट फुल! मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, इस रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
ये ट्रेनें नहीं चलेंगी
नॉन-इंटरलॉकिंग काम 25 नवंबर को 20.20 बजे से 26 नवंबर को 18.20 बजे तक होगा। इसके कारण 25 नवंबर को चलने वाली डाउन ट्रेन 12123 सीएसएमटी-पुणे डेक्कन क्वीन और 11009 सीएसएमटी-पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
वहीँ, 26 नवंबर को 12127 सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11007 सीएसएमटी-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस और 11029 सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 26 नवंबर को अप ट्रेन 12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन, 11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस, 12128 पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11008 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस और 11030 कोल्हापुर-सीएसएमटी कोयना एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
ये ट्रेनें होंगी लेट
इसके अलावा 25 नवंबर को शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों को बीच में रोका भी जाएगा। रेलवे ने बताया कि 11302 बेंगलुरु-सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस को सोलापुर मंडल में 02.40 घंटे के लिए रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन 16506 बेंगलुरु-गांधीधाम एक्सप्रेस को भी पुणे-सतारा खंड में एक घंटे के लिए रोका जाएगा।
वहीँ, 26 नवंबर को 22159 सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस को मुंबई मंडल में 2.30 घंटे के लिए रेगुलेट किया जाएगा। जबकि 17222 एलटीटी-काकीनाडा एक्सप्रेस को मुंबई मंडल 1.30 घंटे के लिए रेगुलेट किये जाने से देरी से चलेगी. मुंबई मंडल में 11019 सीएसएमटी-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस को 1.15 घंटे और 22732 सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस को 01.10 घंटे का ठहराव दिया जाएगा।
इन ट्रेनों का बदला समय
25 नवंबर को शुरू होने वाली ट्रेनों की यात्रा की रिशेड्यूलिंग रेलवे ने की है. ट्रेन संख्या 16332 तिरुवनंतपुरम-सीएसएमटी एक्सप्रेस को तिरुवनंतपुरम से 06.25 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा। 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस को ग्वालियर से 18.45 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा। वहीँ, 26 नवंबर को चलने वाली 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस को दौंड में 18.00 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा। जबकि 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस को पुणे से 19.30 बजे और 22106 पुणे-सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस को पुणे से 19.00 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22150 पुणे-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को पुणे से 19.45 बजे रिशेड्यूल किया जाएगा।
लोकल ट्रेनें भी रद्द
पुणे डिविजन में 46 अप और डाउन उपनगरीय सेवाएं 25 और 26 नवंबर को नहीं चलेंगी। हालांकि किसी भी लोकल ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिन या डायवर्जट नहीं किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, सेवाओं को बेहतर करने के लिए 22 से 26 नवंबर तक खड़की-शिवाजी नगर के बीच प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, मिलिट्री यार्ड के इंटरलॉकिंग और स्वचालित सिग्नलिंग कार्य किये जाएंगे।
Published on:
24 Nov 2023, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.