30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई की AC लोकल ट्रेन में हो गई इतनी भीड़, ऑटोमेटिक डोर बंद करवाने के लिए दौड़ी पुलिस, देखें VIDEO

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई डिवीजन पर वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में तो बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में कई रेलवे स्टेशनों पर तो पुलिस अधिकारियों को एसी लोकल ट्रेन के ऑटोमेटिक डोर को बंद करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Nov 2022, 6:30 PM IST

mumbai_ac_local_rush.jpg

मुंबई एसी लोकल ट्रेन में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Mumbai AC Local Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) में पीक आवर्स में चढ़ना और उतरना दोनों बेहद कठिन काम समझा जाता है। दरअसल इस दौरान लोकल ट्रेनों में इस कदर भीड़ होती है कि यात्री डिब्बे में चढ़ तक नहीं पाता। हालांकि अगर किसी तरह चढ़ भी जाएं तो खड़े होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हाल के दिनों में मुंबई एसी लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है।

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई डिवीजन पर वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में तो बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में कई रेलवे स्टेशनों पर तो पुलिस अधिकारियों को एसी लोकल ट्रेन के ऑटोमेटिक डोर को बंद करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसे साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है, जिसे देख इंटरनेट यूजर्स भी हैरानी जाता रहे हैं। यह भी पढ़े-मुंबई में फैशन स्ट्रीट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा दुकाने जलकर खाक, लाखों रुपयों का नुकसान

इस वायरल वीडियो क्लिप में मुंबई में एक एसी लोकल ट्रेन पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई दिखाई दे रही है। एक पुलिसकर्मी ट्रेन का दरवाजा बंद करवाने के लिए दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह लोकल ट्रेन के ऑटोमेटिक डोर को बंद होने में बाधा बन रहे कुछ यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारते भी दिख रहा है। वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, जो ट्रेन के दरवाजों को बंद करवाने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब हो कि पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन पर एसी लोकल ट्रेनों में यात्रियों का आंकड़ा इस वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ (27 अक्टूबर तक) की संख्या को पार कर गया है। पश्चिम रेलवे के सूचना और जनसंपर्क विभाग (पीआरडी) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, एसी ट्रेनों में व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में पश्चिम रेलवे कुल 79 एसी लोकल ट्रेनें चलाती है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग