31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Local Train: तकनीकी खराबी से लड़खड़ाई पश्चिम रेलवे, 70 लोकल ट्रेनें लेट व 6 रद्द, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ़ास्ट अप और डाउन रूटों पर लोकल ट्रेने देरी से चल रही हैं। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। रेलवे की ओर से यह भी बताया गया कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 4 Nov 2022, 10:25 AM IST

mumbai_local_train_news.jpg

मुंबई में फिर चरमराई सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवा

Western Railway Local Train Delayed: मुंबई के हजारों लोकल यात्रियों के लिए शुक्रवार की सुबह परेशानी भरी रही। दरअसल पीक आवर्स में पश्चिम रेलवे (Western Railway) की लोकल सेवाएं बाधित हो गई। आज सुबह से ही लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। इससे काम पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम रेलवे ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ़ास्ट अप और डाउन रूटों पर लोकल ट्रेने देरी से चल रही हैं। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। रेलवे की ओर से यह भी बताया गया कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी है। इस वजह से 6 लोकल ट्रेने रद्द की गई है और कम से कम 70 लोकल ट्रेने देरी से चल रही है। लंबी दूरी की छह ट्रेनें भी लगभग 30 मिनट की देरी से चलीं। यह भी पढ़े-Maharashtra: शिंदे-फडणवीस सरकार के कामकाज की मुरीद हुईं अमृता फडणवीस, बोलीं- जय वीरू की तरह है यह जोड़ी

हालांकि, ऑफिस जाने वाले लोगों व स्कूल-कॉलेज के छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से पूरे रूट पर स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही। लोकल ट्रेन के लेट होने के कारण दादर, बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली आदि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई है।

सुबह करीब साढ़े 8 बजे से ही पश्चिम रेलवे की लोकल सेवाओं का यातायात प्रभावित हुआ है। चर्चगेट की ओर जाने वाली फ़ास्ट लोकल ट्रेने देरी से चल रही है। बताया जा रहा है कि गोरेगांव स्टेशन के पास तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई है। ओवरहेड वायर के ठीक से काम नहीं करने की वजह से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई है।