
औरंगाबाद में घर के अंदर धमाका, 1 जख्मी
Mumbai Nagpada News: मुंबई के नागपाड़ा (Nagpada) के कमाठीपुरा इलाके (Kamathipura News) में रविवार देर रात आयोजित गणपति जुलूस (Ganpati Procession) पर एक युवक ने अंडा फेंक दिया, जिससे लोग भड़क गए। गनीमत रही की मौके पर मौजूद मुंबई पुलिस के जवानों ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर मामले को बढ़ने से पहले ही नियंत्रण में कर लिया।
पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को अंडा फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में कोई सांप्रदायिक मुद्दा नहीं था और मामला तुरंत सुलझा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई और मामले की जांच चल रही है। यह भी पढ़े-Thane: कल्याण कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी ने मनाया बर्थडे, पुलिस वैन में काटा केक, वीडियो हुआ वायरल
डीसीपी योगेश कुमार (Yogesh Kumar) ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके से गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है।
अधिकारी ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस (Nagpada Police) ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना या नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया 'रविवार की रात करीब 10 बजे कमाठीपुरा इलाके से एक गणपति जुलूस निकल रहा था, तभी आरोपी ने जुलूस में अंडा फेंका। पुलिस ने कहा कि मौके पर जल्द ही भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।" पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
Published on:
22 Aug 2022, 6:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.