10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Oct 2018, 8:59 PM IST

(मुंबई): मुंबई के दादर सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार दादर के साई सिद्धी सोसायटी में रहने वाले मनोज कुमार मौर्य 38 वजन काटा बनाने का कार्य करने के लिए सुबह 6.30 पर घर से निकले। दादर पुल पर किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पास में ही कचरा उठा रहा एक व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचा, तो वहां मनोज को गिरा पाया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है।

सोसायटी के सीसी टीवी कैमरे में एक संदिग्ध नजर आया है जो अपने मुंह पर कपड़ा लपेटे मनोज का पीछा कर रहा था। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। परिवार जनों ने दो लोगों पर संदेह जताया चहै। इस घटना से दादर में सनसनी मची हुई है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर 10 हजार रूपए महीने कमाने वाले इस व्यक्ति से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। पुलिस इसमें निजी दुश्मनी का एंगल तलाश रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई थी।