1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagpur Crime: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए भाई ने की चोरी, जानें हैरान करने वाला मामला

Nagpur News: जरीपटका पुलिस स्टेशन (Jaripatka Police Station) में आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। कमल ने अपने घर पर लांड्री का काम शुरू किया था और आरोपी आकाश को नौकरी पर रखा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 13 Aug 2022, 6:54 PM IST

Nagpur Brother turns thief for Rakhi gift

रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए भाई बना ‘चोर’

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक भाई अपनी बहन को राखी गिफ्ट (Rakshabandhan Gift) देने के लिए गुनाहगार बन गया. जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय आकाश वारती ने अपने मालिक के घर पर सेंधमारी की और करीब डेढ़ लाख रूपये चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश ने गुरुवार को ओमसाई नगर (Omsai Nagar) में रहने वाले अपने मालिक कमल के घर से 1.4 लाख रुपये की चोरी की। ताकि वह अपनी बहन को रक्षाबंधन पर बढ़िया गिफ्ट दे सके। हालाँकि, उसकी यह करतूत सफल नहीं हुई और सभी को सच का पता चल गया। यह भी पढ़े-Nashik: बिल्ली का पीछा करते हुए आधी रात को छत तोड़कर घर में गिरा तेंदुआ, परिवार के उड़े होश, पढ़िए आगे क्या हुआ

जरीपटका पुलिस स्टेशन (Jaripatka Police Station) में आकाश के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। कमल ने अपने घर पर लांड्री का काम शुरू किया था और आकाश को नौकरी पर रखा था।

रक्षाबंधन के मौके पर कमल अपनी बहन के घर गया हुआ था। जब इस बात का पता आरोपी को चला तो उसने पूरा षड्यंत्र रचा. आकाश को घर के हर कोने की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने घर की चाभी चुराई। मालिक के जाते ही आकाश घर में घुसा और 1.4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हालांकि इस दौरान उसे पड़ोसी ने कमल के घर में घुसते देखा और इसकी सूचना मालिक को दे दी।

बाद में लांड्री चलाने वाले कमल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद कोराडी पुलिस (Koradi Police) ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

कोराडी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर कृष्णा शिंदे ने कहा कि आकाश ने शुरू में चोरी करने के आरोप को नकार दिया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश ने कहा कि उसने अपनी बहन के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए पैसे चुराये थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।