
Relationship
महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुणे में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी और प्रेमिका आपस में लिव-इन में रह रहे थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर वहां से फरार हो गया। प्रेमी अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ नागपुर आया था। इस घटना की जानकारी पुणे पुलिस ने नागपुर पुलिस को दी। इसके बाद नागपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाकर आरोपी और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने दोनों को पुणे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पहली प्रेमिका का हत्या कर फरार हुए आरोपी की पहचान आशीष भोसले (उम्र 20, सासवड, पुरंदर, पुणे) की है। मृतक प्रेमिका का नाम कीर्ति धेधेकर (20 साल) है। ये दोनों पिछले कुछ दिनों से पुणे में लिव-इन में रह रहे थे। इसी बीच आशीष की मुलाकात नागपुर की एक युवती से हुई। आशीष और नागपुर वाली लड़की के बीच प्यार हो गया। लव ट्राएंगल की वजह से आशीष और कीर्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठा कर कराया जा रहा था देह व्यापार
इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि 19 जुलाई को आशीष ने कीर्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। 20 जुलाई को यह घटना सामने आने के बाद पुणे पुलिस ने आरोपी आशीष की तलाश शुरू कर दी। मृतक कीर्ति पुणे के हिंजेवाड़ में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। करीब डेढ़ साल पहले कीर्ति को वहां काम करने वाले आशीष से प्यार हो गया। कीर्ति का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था। जिसके चलते दोनों 9 महीने से लिव इन में रहने लगे थे।
नागपुर की दूसरी प्रेमिका की बहन भी पुणे के एक गारमेंट शोरूम में मैनेजर है। उसने अपनी छोटी बहन को कपड़े की एक दुकान में नौकरी दिलवाई, जहां कीर्ति और आशीष काम करते थे। इसी बीच आशीष और नागपुर की लड़की में भी प्रेम संबंध बन गए। कीर्ति को शक हुआ और इस बात को लेकर कीर्ति और आशीष में जमकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर नागपुर की युवती घर लौट आई।
बता दें कि कीर्ति की हत्या के बाद आशीष पुणे से मुंबई भाग गया। मुंबई पहुंच कर आशीष ने नागपुर की गर्लफ्रेंड को बुलाया। नागपुर की लड़की भी मुंबई पहुंच गई। मुंबई में मिलने के बाद दोनों वापस नागपुर आ गए। इस बीच पुणे पुलिस लगातार आरोपी के मोबाइल लोकेशन पर नजर रखे हुए थी। नागपुर में उसकी लोकेशन मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Updated on:
24 Jul 2022 05:18 pm
Published on:
24 Jul 2022 05:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
