राज ठाकरे ने लिखा कि मुंबई और हिंदी सिनेमा का रिश्ता बेहद गहरा रहा है और इस पूरे सफर में नाना पाटेकर अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए समाज की कई तस्वीरें पर्दे पर लेकर आए। ‘हमीदाबाई की कोठी’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नाना ने आम आदमी के भीतर चल रहे गुस्से, बेचैनी, अपमान, निराशा और संघर्ष को अपने अभिनय के जरिए आवाज दी।