28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP: मंत्री धनंजय मुंडे की पिच पर शरद पवार की बैटिंग, PM मोदी पर साधा निशाना, फडणवीस की ली चुटकी

Sharad Pawar in Beed: शरद पवार ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा, "सरकार को किसानों की चिंता नहीं है।सरकार की नीति समाज में खाई बढ़ाने की है। बीजेपी लोगों को धर्म और जाति में बांट रही है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Aug 2023, 6:06 PM IST

sharad_pawar.jpg

बीड में शरद पवार ने PM मोदी पर बोला हमला

Sharad Pawar on PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने आज महाराष्ट्र के बीड में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। भतीजे अजित पवार की अगुवाई में पार्टी में हुए विभाजन के बाद पवार पहली बार बीड दौरे पर पहुंचे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बीड एनसीपी नेता व राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे का गढ़ है। इसलिए कहा जा रहा है कि पवार का बीड दौरा मुंडे को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में मात देने के लिए हैं। हालांकि शरद पवार ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, “15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने कहा ‘मैं फिर आऊंगा’। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसी ही बात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी और आज वह सत्ता में तो आए है लेकिन जूनियर बनकर।” यह भी पढ़े-किसी ने कहा पत्नी मर जाएगी, कोई बोला इस्तीफा दे दूंगा... मंत्री पद के लिए CM शिंदे को अपनों ने ही किया था ब्लैकमेल


सरकार को किसानों की चिंता नहीं

शरद पवार ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। मेहनत कर कष्ट सहने वाले लोगों के हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की नीति समाज में खाई बढ़ाने की है। बीजेपी लोगों को धर्म और जाति में बांट रही है।"

PM मोदी फडणवीस से मार्गदर्शन लें- पवार

बीजेपी की आलोचना करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह फिर आएंगे, लेकिन महाराष्ट्र के एक मुख्यमंत्री भी यही कह रहे थे। मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि दोबारा आने (सत्ता में) से पहले आप देवेंद्र फडणवीस का मार्गदर्शन लें।''

धनंजय मुंडे पर किया कटाक्ष

शरद पवार ने बीड की सभा से अजित पवार के साथ सत्ता में शामिल हुए कृषि मंत्री धनंजय मुंडे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, “बीड जिले के नेता ने पार्टी छोड़ दी। एक ने उनसे पूछा कि आपने पार्टी क्यों छोड़ी? इस पर उन्होंने कहा कि साहब बूढ़े हो गये हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आपने मुझ में ऐसा क्या देखा जो आप कह रहे हैं कि मैं बूढ़ा हो गया हूं।''

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग