Jayesh Pujari Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में फोन कर धमकी देने के मामले में नागपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी जयेश पुजारी उर्फ कांता उर्फ सलीम शहीर कांत के दाऊद इब्राहिम गैंग और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कनेक्शन सामने आये है।