शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम...
इस समझौते के तहत छात्रों को हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में स्टेट इनोवेशन सोसाइटी के माध्यम से चुना गया। देश-विदेश की बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंटर्नशिप का अवसर होने के बावजूद, आईआईटी के 170 छात्रों ने स्टेट इनोवेशन सोसाइटी में इंटर्नशिप करना पसंद किया। इनमें से 45 छात्रों को समूह चर्चा के लिए चुना गया था। वहीं साक्षात्कार के लिए 12 छात्रों का चयन किया गया, जबकि साक्षात्कार से इंटर्नशिप के लिए दो छात्रों का चयन किया गया। दो चयनित छात्र शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग और कौशल विभाग के समन्वय में काम करेंगे।