24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: नागपुर में ईंट फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 1 की मौत, 9 घायल

Nagpur Company Blast : महाराष्ट्र के नागपुर में आज सुबह बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 6 Aug 2024, 12:07 PM IST

Nagpur company Blast

Nagpur Boiler Blast : महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार को ईंट फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और नौ अन्य घायल हुए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर जिले के मौदा तालुका में मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक सीमेंट ईंट बनाने वाली कंपनी में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका दहल गया। इस घटना में कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई है. करीब नौ लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े-ठाणे में दवा कंपनी के रिएक्टर में बड़ा धमाका, व्यक्ति के दोनों पैर कटे, 2 अन्य घायल

मृतक की पहचान नंदकिशोर करंडे के तौर पर हुई है। धमाके में घायल अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौदा तालुका के झुल्लर में स्थित श्रीजी ब्लॉक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में यह हादसा हुआ है। हादसे के समय कंपनी में सीमेंट ईंट बनाने का काम चल रहा था. घटना से इलाके में खलबली मच गई है।

आज सुबह करीब साढ़े चार बजे जब कंपनी में ईंट बनाने का काम चल रहा था तभी अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी भीषण थी कि कंपनी की छत उड़ गई और आसपास का इलाका हिल गया। धमाके के बाद कंपनी में आग लगने की खबर है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौजूद है।

घायलों का इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।