Bhiwandi Murder: मुंबई के पास भिवंडी शहर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन जुए के आदी (Online Gambling Addiction) एक शख्स ने 74 वर्षीय महिला की हत्या की थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने हत्या करने के बाद महिला के सोने के आभूषण चुरा लिए और फिर सबूत नष्ट करने के मकसद से घर में आग लगा दी।