24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालघर में बड़ा हादसा: रबर कंपनी की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, बचाव अभियान जारी

Palghar Wall Collapse: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर नाश्ता कर रहे थे। वहीं, बार्शी में भी दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 24, 2026

Tina Rubber Company Palghar Accident

पालघर में रबर कंपनी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत (Photo: IANS)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वाडा थाना क्षेत्र में विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर पास में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। दीवार के मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाश्ता कर रहे थे मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। टीना रबर कंपनी में मजदूर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में कई लोग आ गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। हालांकि, मलबे में दबने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विक्रमगढ़ के मोहा गांव निवासी केशव वालकु गुनगुणा, विक्रमगढ़ के वसूरी निवासी मीरा गवली और वाडा के कोंब पोशेरी निवासी रंजना दिलीप कोंब के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दीवार गिरने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, इस हादसे के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का सवाल एक बार फिर गहरा गया है।

बार्शी में भी दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी तालुका में दो दिन पहले जर्जर हो चुकी एक मकान की दीवार अचानक गिर गई थी। हादसे में कमरे में सो रही मौसी और भतीजी की मौत हो गई।

यह घटना बार्शी के वैराग में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। मीनल गुलाब ठोंबरे और उनकी मौसी सुमन महादेव पारदे एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार दोनों के ऊपर गिर गई।

दोनों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग