शिवाजी पार्क में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक तरफ मोदी के पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है और 25 साल का रोडमैप भी है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग उतनी बातें। जितने दल उतनी घोषणाएं और जितने दल उतने प्रधानमंत्री..." कांग्रेस के माओवादी मैनिफेस्टो में जितनी घोषणाएं हैं, अगर उनका हिसाब लगाएं तो देश दिवालिया हो जाएगा। इनकी नज़र हमारे मंदिरों के सोने पर हैं, इनकी नजर महिलाओं के मंगल सूत्र पर है। इन लोगों ने 50% छिनने का आइडिया बनाया है। यानी आप अपने बच्चों को अपनी विरासत नहीं दे पाएंगे, आप ने कितनी मेहनत करके कितना ही कमाया हो, आधा सरकार छीन लेना चाहती है। आपको बच्चों को नहीं देने देगी... वो वह अपने वोट बैंक को देंगे...”