इस बीच, राउत ने बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले पर भी निशाना साधा है। राउत ने दावा किया कि बीजेपी के महाराष्ट्र प्रमुख बावनकुले ने औरंगजेब को सम्मान देते हुए ‘मा. औरंगजेबजी’ संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैंने बीकेसी की बैठक में ही औरंगजेब के गुजरात कनेक्शन का जिक्र किया था। औरंगजेब के पिता गुजरात के सूबेदार थे। राउत ने कहा है कि इसीलिए बीजेपी नेता औरंगजेब को औरंगजेबजी कह रहे है।”