Sanjay Raut Alleged Viral Audio: शिवसेना के राज्यसभा सांसद और नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का एक कथित ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एक शख्स महिला से गाली-गलौज कर रहा है। उधर, महिला ने इस संबंध में मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का दावा है कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को बयान दिया था, जिस वजह से उसे संजय राउत धमकी दे रहे है। फ़िलहाल ऑडियो में आवाज किसकी है, इसकी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता चित्रा वाघ और अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने राउत पर निशाना साधा है।