युद्धविराम को लेकर उन्होंने कहा, “भारत ने पाकिस्तान को सुधरने के लिए यह मौका दिया था, लेकिन रात की उनकी हरकत को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वह सुधरेगा। उन्होंने हमारे नागरिकों पर हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है। हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है। बार-बार ऐसी हरकत करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया जायेगा। भारतीय सेना ऐसा करने में सक्षम है।“