मॉरिस के पास नहीं था लाइसेंस- पुलिस
मुंबई की एमएचबी पुलिस ने करीब 7 घंटे तक घटनास्थल की जांच के बाद एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि मौके से जो पिस्टल मिली है वह विदेशी पिस्टल है। मॉरिस के पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच किसी तरह की दुश्मनी थी और इसी वजह से यह वारदात हुई। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
अभिषेक को लगी 3 गोली
अभिषेक घोसालकर उद्धव गुट के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे हैं। फेसबुक लाइव खत्म होते ही अभिषेक को मॉरिस ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं, जिनमें से तीन गोलियां लगीं। अस्पताल में अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक आरोपी मॉरिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पीए समेत 2 हिरासत में
इस बीच पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रात में आरोपी शूटर मॉरिस भाई के पीए मेहुल पारिख को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही रोहित साहू नाम के एक और शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारी और खुद आत्महत्या की। इस हत्याकांड का कारण क्या था? हर एंगल से मामले की जांच चल रही है। मॉरिस के पीए मेहुल से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक घोसालकर का शव उनके बोरीवली घर लाया गया-