वहीँ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने मूर्ति बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "कल जो घटना हुई, वह उनके भ्रष्टाचार के कारण है, चाहे यह सरकार केंद्र की हो या राज्य की, उन्हें भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं आता…छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का अपमान करने में वे कभी पीछे नहीं रहे। कल की घटना महाराष्ट्र के लिए, महाराष्ट्र की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार को कोई माफ नहीं करेगा।"