औरंगाबाद के बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 62वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए राज्यपाल कोश्यारी ने कहा, "जब हम स्कूल जाते थे तो हमारे शिक्षक हमसे पूछते थे कि आपके पसंदीदा लीडर कौन हैं? तब जिन्हें सुभाष चंद्र बोस पसंद थे, जिन्हें नेहरू पसंद थे, जिन्हें गांधी जी पसंद थे। वह उनके नाम बताते थे। आज अगर आपसे कोई पूछे की आपके पसंदीदा लीडर या आदर्श कौन हैं तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, यहीं महाराष्ट्र में ही मिल जाएंगे। महाराष्ट्र नवरत्नों की खान है। शिवाजी तो पुराने युग के आदर्श है, नए युग में डॉ. अंबेडकर से नितिन गडकरी तक सभी यहीं मिल जाएंगे।”