(मुंबई): महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर जहां मराठा समुदाय और मराठा क्रान्ति मोर्चा के लोग नाराज हैं वहीं राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने मराठाओं के पंढरपुर यात्रा को लेकर अपने बयान से मामले को और गरमा दिया है। पाटिल ने दावा किया है कि पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के बीच आतंक पैदा करने के मकसद से यात्रा के बीच सांप छोड़ने का षडयंत्र था। बड़े नेताओं की यात्रा के दौरान वारकरियों के बीच सांप का भ्रम फैलाकर भगदड़ मचाने की बड़ी रणनीति थी। उन्होंने यह दावा भी किया है कि पंढरपुर यात्रा में नुकसान पहुंचाने के लिए बड़े नेताओं को किए गए मैसेज भी उनके हाथ लगे हैं।