डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने कहा, लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद शख्स ने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। जिस वजह से एक शख्स घायल हो गया। उन्होंने कहा, घायल व्यक्ति की पहचान रब्बानी के तौर में हुई है।