13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane News: ’56 लाख खर्च करो, 50 करोड़ का फायदा लो’ डोंबिवली में ढोंगी बाबा के गैंग ने बिल्डर को लगाई बड़ी चपत

ठाणे जिले के डोंबिवली में पाखंडी बाबाओं के गैंग ने एक बिल्डर को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के नाम पर ठग लिया और फरार हो गए। बिल्डर ने 56 लाख खर्च कर 50 करोड़ रुपये पाने के लालच में चार ढोंगी बाबाओं को पूजा-पाठ के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने बिल्डर को बहकाया और उनके घर से 56 लाख रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 27 Jun 2022, 7:55 PM IST

,

,

मुंबई से सटे ठाणे जिले में 'पैसों की बारिश' करवाने की बात कहकर ठगों ने एक बिल्डर को 56 लाख की चपत लगा दी। यह मामला जिले के डोंबिवली का है, जहां पाखंडी बाबाओं के गैंग ने एक बिल्डर को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के नाम पर ठग लिया और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डर ने 56 लाख खर्च कर 50 करोड़ रुपये पाने के लालच में चार लोगों के गैंग को पूजा-पाठ के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने बिल्डर को बहकाया और पूजा करने के नाम पर घर से 56 लाख रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए। यह भी पढ़ें-Pune News: सिंहगढ़ फोर्ट पर हिल मैराथन के दौरान भूस्खलन, पुणे के ट्रेकर की मौत

पुलिस के अनुसार, ठाकुर्ली में रहने वाले 51 वर्षीय सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल पेशे से बिल्डर है। उन्होंने पाखंडियों की बातों पर विश्वास कर अपनी जमा पूंजी गंवा दी। पिछले महीने पाटिल से महेश नाम के एक ठग ने संपर्क किया था और काला जादू से पैसे कई गुना बढ़ाने का झांसा दिया। ठग के बहकावे में आकर पाटिल भी इसके लिए तैयार हो गए। जिसके बाद महेश ने पाटिल को ठाणे के वागले एस्टेट में रहने वाले अशोक शंकर गायकवाड़ से मिलवाया।

जिसके बाद अशोक नियमित रूप से बिल्डर पाटिल के कार्यालय में आने जाने लगा। अशोक ने कसारा में रहने वाले अपने परिचित रमेश मोकले के मालामाल होने का दावा कर गणेश नाम के आरोपी की मदद की पेशकश की। फिर पाखंडी गणेश ने बताया कि अगर बिल्डर सुरेंद्र पाटिल 56 लाख रुपये खर्च करते है तो उसके बदले धार्मिक अनुष्ठान से 50 करोड़ रुपये हासिल करेंगे। जिसके बाद पाटिल ने इस गैंग की बातों पर विश्वास कर लिया।

गणेश ने पूजा सामग्री की सूची पाटिल को दी। और शनिवार की सुबह यह पैसों का काला खेल दफ्तर में शुरू हुआ। इस दौरान अन्य ठग भी वहां मौजूद थे। पाटिल से ठगों ने 56 लाख रुपये कहां रखे गए है, इसकी जानकारी पहले ही ले ली। पूजा सुबह साढ़े छह बजे के करीब शुरू हुई जो लगभग दो घंटे में समाप्त हुई। जिसके बाद पाखंडियों ने पाटिल को दूसरे कमरे में जाकर ध्यान करने और मंत्रोच्चार करने के लिए कहा। जैसे ही पाटिल वहां से हटे तो सभी गुपचुप तरीके से पाटिल की बेटी के बेडरूम में रखा 56 लाख रुपया ले लिया।

इसके बाद यह कहकर मौके से भाग गए कि वें बिल्डिंग के नीचे जाकर पूजा अनुष्ठान और परिक्रमा करेंगे। बहुत देर हो जाने पर भी जब ठग नहीं लौटे तो पाटिल को शक हुआ और घर आकर देखा तो 56 लाख रुपए गायब थे। जिसके बाद इस मामले की शिकायत मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अंधविश्वास विरोधी कानून व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।