लॉकडाउन पर सख्ती
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर एसआरपीएफ तैनात की जाएगी। जिन क्षेत्रों में ज्यादा आबादी है, उनकी निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। सीसीटीवी, एसआरपीएफ, ड्रोन तकनीक का उपयोग करते हुए लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। धारावी समेत सार्वजनिक स्थानों के अलावा शौचालयों की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड वाहनों और पॉवर जेट जैसे उपकरणों की मदद ली जा रही है। सेनेटाइजेशन के लिए ड्रोन के जरिए छिड़काव का सुझाव मनपा को दिया गया है।