3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Cabinet Expansion: शनिवार सुबह 11 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, सामने आई बड़ी अपडेट

Maharashtra Cabinet expansion : महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार समारोह शनिवार को मुंबई स्थित राजभवन में होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 13 Dec 2024, 9:35 PM IST

Maharashtra CM Eknath Shinde resigns

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख आखिरकार तय हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार 14 दिसंबर को होगा। इसे लेकर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधान पार्षद अमोल मिटकरी ने अहम जानकारी दी है।

10 एनसीपी नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री

अजित पवार गुट के नेता अमोल मिटकरी ने कहा, "महाराष्ट्र में शनिवार सुबह 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। उम्मीद है कि 10 प्रमुख एनसीपी नेता कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं चार से छह प्रमुख नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।“

अजित पवार को वित्त विभाग

एनसीपी नेता ने आगे कहा, “हमारी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता की भी यही मांग है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के नेता अजित पवार को वित्त विभाग मिलना चाहिए। हमें भरोसा है कि हमारी मांग मानी जाएगी। अजित पवार के पास वित्त विभाग संभालने का लंबा अनुभव है। ऐसे में उन्हें यह विभाग मिलना चाहिए।"

शिवसेना से कौन-कौन बनेगा मंत्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के कुल 9 मंत्री और 3 राज्य मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते है। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने नए और पुराने चेहरों को मौका देकर अपनी पार्टी में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

शिवसेना के मंत्रियों की संभावित सूची में एकनाथ शिंदे (कैबिनेट मंत्री), उदय सामंत (कैबिनेट मंत्री), शंभुराज देसाई (कैबिनेट मंत्री), दादा भुसे (कैबिनेट मंत्री), प्रताप सरनाईक (कैबिनेट मंत्री), संजय शिरसाट (कैबिनेट मंत्री), गुलाबराव पाटील (कैबिनेट मंत्री), भरत गोगावले (कैबिनेट मंत्री), योगेश कदम (राज्यमंत्री), विजय शिवतारे (राज्यमंत्री), राजेंद्र यड्रावकर या प्रकाश आबिटकर (राज्यमंत्री) का नाम शामिल है। वहीं, बीजेपी के विरोध के चलते दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार, संजय राठौड़ को कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने की खबर है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़