5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane Bike Fire: डोंबिवली में बीच सड़क धूं-धूं कर जली बुलेट, पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था शख्स

Thane Bike Fire: यह घटना डोंबिवली पूर्व में मंजूनाथ स्कूल के पास हुई। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गयी। इस घटना से सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही केडीएमसी की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 8 Aug 2022, 5:25 PM IST

Bullets Caught Fire On Road In Dombivli in Thane

ठाणे में बुलेट बनी आग का गोला

Bullets Caught Fire On Road In Dombivli: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक चलती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने देखते ही देखते पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइकसवार सुरक्षित है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

यह घटना डोंबिवली पूर्व में मंजूनाथ स्कूल के पास हुई। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गयी। इस घटना से सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही केडीएमसी की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। यह भी पढ़े-Shirdi Flood: शिरडी में भारी बारिश से हाहाकार, सरकारी विश्राम गृह और साईं प्रसादालय पानी में डूबा, देखें तस्वीरें

देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बाइक में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे का शिकार हुई बाइक बुलेट बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब पेट्रोल भरकर बाइक सवार वापस लौट रहा था। बाइक सवार को जैसे ही जलने का अहसास हुआ उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस आग में बुलेट पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली पूर्व में पथरली गांव आठ नंबर नाका मंजूनाथ स्कूल के पास आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। इलाके के कुछ लोगों ने अलग-बगल की दुकान से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगते की सूचना पाकर मौके पर पहुँची महानगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।