महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, "हम इस हमले की निंदा करते हैं... यह बहुत गलत है। यह जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने की कोशिश है, लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर रुकेगा और न ही भारत रुकेगा। प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री वहां पहुंच रहे हैं, बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी।“