Maharashtra Exit Poll : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हालांकि इससे पहले आये अधिकांश एग्जिट पोल में राज्य में सत्तारूढ़ महायुति की सरकार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। एक एग्जिट पोल में संभावित विजेता उम्मीदवारों का नाम भी सामने आ गया है। इसमें एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, अजित पवार समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।