5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुत्‍ते को निगल गया 20 फुट का विशालकाय अजगर, Video देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में निकला विशालकाय अजगर

2 min read
Google source verification
Muzaffarnagar News

कुत्‍ते को निगल गया 20 फुट का विशालकाय अजगर, Video देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक अजीबो-गरीब वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। इसमें एक विशालकाय अजगर दिख रहा है, जिसे वन विभाग की टीम और गांव वाले काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:घोड़ी की यह वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

भाेपा क्षेत्र के कस्‍बा भोकरहेड़ी का मामला

मामला मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गांव वाले गन्‍ने के खेत में काम रहे थे। वहां उन्‍हें 20 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखा। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई लगभग 20 फुट थी। उसे देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गांव वालों के साथ में अजगर को एक बोरी में बंद किया। वीडियो में अजगर का पेट फूला हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है क‍ि अजगर ने एक कुत्‍ते को निगल लिया था। फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर गंगा खादर में छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: देखिए कैसे, जिंदा बकरी को निगल गया विशालकाय अजगर

पुरकाजी में निकला था 15 फुट का अजगर

आपको बता दें क‍ि इससे पहले भी जिले में कई बार अजगर निकलने के मामले सामने आ चुके हैं। इसी माह 8 जुलाई को जनपद के ही पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव सेठपुरा में 15 फुट का अजगर निकल आया था। उसने एक बकरी को अपना निशाना बना लिया था। ग्रामीणों ने बकरी को बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन नामकाम रहे थे। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ अजगर को काबू में किया था।

यह भी पढ़ें: जब 15 फीट लंबे अजगर को देखकर चिल्‍लाए गीदड़- देखें वीडियो

भोपा में नील गाय के बच्‍चे को निगल चुका है

पिछले साल नवंबर में पुरकाजी के रंडावली में भी खेत से अजगर निकल आया था। वह भी 15 फुट लंबा बताया गया था। इसके साथ ही पिछले साल सितंबर में भोपा के गांव टंढेडा में एक अजगर नील गाय के बच्चे को निगल गया था।

देखें वीडियो:खेत में अजगर मिनटों में निगल गया कुत्ता, गांव वालों ने एेसे पकड़ा