23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण सड़क हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, छह घायल

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
2 min read
Google source verification
shamli

शामली. शामली स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे वैष्णो देवी से मेरठ लौट रहे 13 श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो कार डिवाइडर तोड़ते हुए एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत गई। वहीं अन्य 6 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस प्राचीन मंदिर में तेज गर्जना के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखने वालों ने कहा- ये है भगवान का असली चमत्कार

यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी बालाओं से यहां कराया जा रहा गंदा काम

आपको बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ जब वैष्णो देवी से लौट रही 13 श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो कार झिंझाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे एक ट्रक में जाकर घुस गई। पुलिस इस हादसे के पीछे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना मान रही है। गाड़ी की गति तेज होने के कारण इस हादसे में पांच महिलाएं एक युवक व एक बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। यह सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आज भारत बंद का ऐलान, यूपी के इन जिलों में इंटरनेट सेवा हुई बंद

यह भी पढ़ें- एनकाउंटर मैन के सख्त तेवर के आगे इस नामी स्कूल ने टेके घुटने, कहा- गलती हो गई माफ कर दीजिए

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल शामली भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में शिकार हुए सभी लोग मेरठ जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक लोगों के परिवार को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग