शामली. यूपी के शामली जिले के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के रेलपार मोहल्ले से एक दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने अपहरण के बाद मासूम के हाथ-पैर की नसों के साथ ही जबान काट दी। और लोवर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चे का शव एसपी ऑफिस से महज 500 की दूरी पर आम के बाग में पड़ा मिला है। घयना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल एसपी, एडीशनल एसपी, एसडीएम और सीओ वगैरह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बच्चे की जिस तरह से हत्या की गई है। उसे देखते हुए ग्रामीणों ने बच्चे की बलि की आशंका जताई है। पुलिस ने पर पहलू से से जांच कर रही है।