मामला थाना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास से एक रास्ता nh-58 संधावली की ओर जाता है। इसी रास्ते पर शाहनूर नाम के एडवोकेट का अपना निजी गोदाम है। शाम के वक्त शाहनूर अपने कुछ साथियों के साथ अपने गोदाम पर बैठे थे इसी बीच बदमाश वहां आए और गोदाम पर बैठे शाहनूर को निशाना बनाते हुए उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही शाहनूर गिर गया और हमलावर भाग खड़े हुए।