3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल सांप्रदायिक दंगे में जल चुके मुजफ्फरनगर में दिया ये बयान-देखें वीडियो

भाजपा विधायक ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, बदमाशों का सत्यानाश होता जा रहा है। बदमाशों को पुलिस वाले यमदूत दिखाई देते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Feb 2018, 4:37 PM IST

BJP MLa

मुज़फ्फरनगर। अपने बड़बोलेपन को लेकर हमेशा चर्चाओ में रहने वाले बीजेपी विधायक अपने बड़बोले पन को दिखाने का मौका नहीं छोड़ते है। आज खतौली विधान सभा में करोड़ों रूपये की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बीजेपी सांसद संजीव बालियान सहित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी मुख्य अतिथि थे, जिसमें उन्होंने अपने बड़बोलेपन का खूब परिचय दिया।

यह भी पढ़ें-Breaking: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फिर लगी आग-देखें वीडियो

मुज़फ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने अपने बड़बोले पन का परिचय देते हुए कहा कि जो मेरे मन में आता है मैं वही बोल देता हूं, लेकिन यह कैमरे वाले चुपचाप रिकॉर्ड कर लेते हैं। एक व्यक्ति की बात पर कटाक्ष करते हुए विधायक ने कहा कि गड्ढा खोदने का काम , कब्र खोदने का काम हम नहीं करते हम तो जलाने का काम करते हैं। बुराई को भी जलाते हैं और मशाल को भी जलाते हैं।

ई-टेंडरिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग में गड़बड़ यह हो रही है कि ठेकेदार भी डर रहे हैं। 100000 तक की टेंडरिंग नहीं है। प्रधानों पर छूट कर दी उन्हें टेंडरिंग से मुक्त कर दिया। हम सब ने मुख्यमंत्री जी से बात की कि महाराज ये ईटेंडरिंग हटा दो इसमें तो हमारी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। जनता हमें घास नहीं डालेगी। उन्होंने कहा कि पांच लाख तक के काम पर ई टेंडरिंग नहीं होगी। हमने कहा चलो भाई हम पांच-पांच लाख के काम नहीं 10 लाख का काम करा देंगे।

यह भी पढ़ें-छह महीने बाद यह महिला ठग उसी ज्वैलर्स के यहां पहुंची, इसके साथ क्या हुआ, जरूर जानिए

सही कहा है, हमने क्योंकि हमारे यहां सारे बुद्धिमान हैं। ई-टेंडरिंग के चक्कर में हम काम नहीं कर पाए। 34 काम अभी तक हो पाए हैं। रासुका एडवाइजरी बोर्ड और सपा सरकार पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि हमारे यहां नेताजी पैर पकड़ते हैं कि भैया जी वोट दे दो। यहां के लोग इतने जागरूक हैं कि काम लेना जानते हैं, हम भी काम करना जानते हैं परंतु पैसा कम है। डेढ़ करोड़ है तो डेढ़ करोड़ मैं ही काम करेंगे।

यह भी पढ़ें-मेरठ के डबल मर्डर में गोलियां बरसाने वाला इनामी बदमाश जगबीर शिकंजे में

जब 2013 का दंगा हुआ तो मुझ पर गाड़ी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज हो गया, जबकि मैं वहां था ही नहीं। किसी दूसरे विक्रम सिंह और उसके साथियों ने पुलिस पर गोली चलाई। विक्रम सिंह के हाथ में बल कटी थी। मुझ पर रासुका लगा दी। 1 साल हमीरपुर में रहा। 3 महीने के अंदर सलाहकार बोर्ड जो लखनऊ बैठता है, उन्होंने पूछा कि क्या तुमने गोली चलाई। मैंने कहा नहीं चलाई। पूछा यह बल कटी क्या होती है, मैंने कहा बल कटी गन्ना काटने का यंत्र होता है, जिसका इस्तेमाल किसान करते हैं।

यह भी देखें-इन जोड़ों ने इस तरह किया इजहार

उन्होंने कहा कि इसका लाइसेंस दिखाओ मैंने कहा इसका भी लाइसेंस होता होगा। मैं यह सोचा करता था कि जब बरी हो जाऊंगा तो जज साहब से कहूंगा कि जज साहब मुझे वह बल कटी ला दो, जिससे गन्ना भी कट जाए और गोलियां भी चल जाएं। यह पुलिस वाले तो मजबूर थे जिस पर मुकदमा करने के लिए कहा गया उस पर कर दिया। ऐसा काम किया सपा सरकार ने। सांसद संजीव बालियान भी जेल में रहे। पूरे साल जेल में हजारों निर्दोष लोगों ने सजा काटी। उन लोगों पर जेल में अत्याचार किया गया। हमने कहा था कि भाजपा सरकार आने पर गुंडागर्दी खत्म कर देंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, बदमाशों का सत्यानाश होता जा रहा है। बदमाशों को पुलिस वाले यमदूत दिखाई देते हैं। जेलों में पड़े हुए अपराधी भी डरते हैं कि कहीं यहीं एनकाउंटर ना हो जाए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश