मुजफ्फरनगर. नागरिकता संशोधन एक्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देशभर में भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुजफ्फरनगर में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्र मोहन महाराज के साथ हजारों लोगों की भीड़ ने कदम से कदम मिलाए। पदयात्रा से पहले राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में भी हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।