2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ बदमाशों का कहर, रोडहोल्ड कर व्यापारी के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, 60 हजार लूटे

उधारी का पैसा इकट्ठा कर घर जा रहे थे पिता-पुत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2018, 9:03 PM IST

Victim merchant son

बेखौफ बदमाशों का कहर, रोडहोल्ड कर व्यापारी के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, 60 हजार लूटे

शामली। जनपद में खंदरावली चौकी से कुछ दूरी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी से रोडहोल्ड कर लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं लूट का विरोध करने पर व्यापारी के बेटे को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-भाजपा के इन दिग्गजों ने मिशन 2019 को लेकर बनाई यह रणनीति, किया जीत का दावा

एक बार फिर शामली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बता दे कि पूरा मामला जिले के कांधला थाना क्षेत्र का है। 1 दिन पूर्व भी महिला पुलिस से लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। वहीं अब लगातार दूसरे दिन खंदरावली चौकी से कुछ दूरी पर ही नकाबपोश बदमाशों द्वारा रोडहोल्ड कर राहगीरों से लूट की घटना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें-इन राशियों के स्वामी शुक्र की इस दिन से बदल रही है दशा, जानिए किस पर पड़ेगी मार और कौन होगा मालामाल

दरअसल बीती रोडहोल्ड कर बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र से करीब 60 हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान लूट लिया। यही नहीं विरोध करने पर व्यापारी प्रदीप कुमार के बेटे रोहित कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल भी कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-Big breaking: इस जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग में हुआ हंगामा, मची भगदड़

बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों व्यापारी पिता-पुत्र गांव से व्यापार का रुपया इकट्ठा कर शामली लौट रहे थे। फिलहाल घायल व्यापारी के बेटे का उपचार शामली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जबकि खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश