मामला क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय विधायकों के दरबार में पहुंचा तो सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अगुवाई करते हुए कलेक्ट्रेट में टोल कर्मियों के साथ क्षेत्र के मौजिज लोगों को बुलवाकर एक बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी राजीव शर्मा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, पुरकाजी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सहित क्षेत्र के 2 दर्जन से भी ज्यादा लोगों के साथ एप्को कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं सबके सामने रखी तो वहीं टोल प्लाजा के अधिकारियों ने भी कानून का हवाला देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। मगर सांसद संजीव बालियान ने शासनादेश आने तक क्षेत्र के लोगों को 15 रुपये प्रति वाहन की दर से टोल देकर निकलने को कह दिया, जिस पर सबकी सहमति बन गई। वहीं ग्रामीण अभी भी क्षेत्र के 4 गांव का टोल फ्री कराने की मांग कर रहे हैं।