दरअसल, कानपुर से एमबीबीएस, एमडी डॉ. अतुल कुमार 2016 से मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर मुजफ्फरनगर में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इस मेडिकल कालेज को कोविड हॉस्पिटल बनने के बाद से ही पैथोलॉजी विभाग में कोरोना जांच की जा रही है। इसी बीच डॉ. अतुल कुमार की मां की तबियत बिगड़ी तो उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद भी लोगों की जान बचाने व्यस्त डॉ. अतुल कुमार अपनी मां की देखभाल नहीं करने जा पाये और उनकी माताजी का निधन हो गया। डॉक्टर अगले दिन फिर से अपनी ड्यूटी पर आकर लोगों की जान बचाने में लग गए।