दरअसल, मामला थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला का है। जहां अलीमुद्दीन व वरीश पुत्र नूर मोहम्मद अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस मकान में छोटा भाई अलीमुद्दीन रह रहा था, उसको बड़े भाई वरीश ने अपना बताकर अलीमुद्दीन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। यह झगड़ा काफी दिनों से चल रहा था। जिसके चलते बड़े भाई वरीश ने अपने ही छोटे भाई अलीमुद्दीन को बुधवार की सुबह लगभग 3:00 बजे उसके घर में घुसकर कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।