इसके बाद थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही। ग्रामीणों ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई जाने की मांग की। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक के पुत्र की ओर से थाना रतनपुरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि किसान की हत्या आपसी रंजिश में हुई है, जिसकी जांच की जा रही है