दरअसल, सोमवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंसूरपुर डिस्टलरी के ठेकेदार यशपाल निर्वाल की पत्नी रितु, खानुपुर ग्राम पंचायत की प्रधान गीता राठी के परिजन पुष्पेंद्र तथा किसान संगठन से जुड़े उधम सिंह मंत्री ने आरोप लगाया कि यशपाल निर्वाल द्वारा मंसूरपुर डिस्टलरी में कार्य किया गया था, जिसका करीब 40 लाख रुपये का भुगतान डिस्टलरी की तरफ शेष है। पिछले काफी समय से भुगतान लंबित है। वह लगातार भुगतान के लिए मिल अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। आरोप है कि परसों ठेकेदार यशपाल निर्वाल खानूपुर के प्रधान पति भूपेंद्र राठी के साथ भुगतान के संबंध में डिस्टलरी के अधिकारियों से मिलने गए, जिसके बाद उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।