मुजफ्फरनगर। जनपद में वर्षो से बंद पड़े बायोडीजल पंप जानलेवा साबित हो रहे हैं। कारण, लंबे अरसे से इन पंपों पर अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही है मगर इस मामले में जिला प्रशासन भी आंख मूंदे बैठा है। ताजा मामला मंगलवार की दोपहर का है। जहां थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुडकली स्थित एक बायोडीजल पंप पर बने कमरे में अचानक आग लग गयी।