7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं उनकी नजदीकी पूर्व सांसद

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनकी सहयोगी रही पूर्व सांसद ने जताया दुख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Aug 2018, 10:27 AM IST

muzaffarnagar

जब अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं उनकी नजदीकी पूर्व सांसद

मुजफ्फरनगर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं रहे, जिससे पूरा देश शोक में डूबा है। उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरे देश में अलग-अलग संगठन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कुछ जगह अटल बिहारी वाजपेयी के परिचित उन्हें यादकर दुख व्यक्त कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद रही मालती शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नजदीकियों में से एक रही हैं। पूर्व सांसद मालती शर्मा भी काफी वृद्ध हो चुकी हैं। हालांकि फिलहाल वह बीमारी की वजह से बिस्तर पर हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत की खबर सुनकर पूर्व सांसद मालती शर्मा की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने मीडिया के सामने अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।

सपा के इस दिग्गज नेता ने खोले कई राज, गुजरात दंगों को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को दी थी ये नसीहत

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे नेता ही नहीं, बल्कि वह एक अच्छे कवि भी रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने पार्टी कार्यालय पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं कुछ पुराने नेता हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रहकर काम कर चुके हैं। उनमें से मुजफ्फरनगर की पूर्व राज्यसभा सांसद रही मालती शर्मा भी एक हैं, जो कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी नजदीक रहीं। यही नहीं मुजफ्फरनगर में विकास की गंगा बहाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी को मुजफ्फरनगर भी कभी नहीं भुला पाएगा।

जब रुपयों से भरी थैली लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, हल्‍की है

पूर्व सांसद मालती शर्मा बताती हैं कि दिल्ली से देहरादून जाने वाले मार्ग को एनएच का दर्जा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते ही दिलाया था। इसके साथ मेरठ के सकोती में रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर, मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन विंडो और सबसे बड़ी बात यह रही कि मुजफ्फरनगर में केंद्रीय विद्यालय बनाने का काम भी मालती शर्मा के आग्रह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। इसके साथ वयोवृद्ध नेत्री पूर्व सांसद मालती शर्मा के बेटे अरविंद कुमार शर्मा भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी कई यादें बताते हैं। उनका कहना है कि जिस तरह के व्यक्तित्व के नेता अटल बिहारी वाजपेयी रहे हैं। ऐसे नेता कम ही पैदा होते हैं। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मुजफ्फरनगर में भी पूर्व प्रधानमंत्री ने विकास की गंगा बहा दी थी, जिसे मुजफ्फरनगर हमेशा याद करता रहेगा।

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, देखें वीडियो-