अनहोनी की आशंका के चलते महिला ने मंगलवार रात को ही इस मामले में अपने ससुरालियों को अवगत करा दिया गया था।जिसके चलते बुधवार को मनोज शर्मा के पिता जगपाल शर्मा अपने परिजनों के साथ थाना शाहपुर पहुंचे और उन्होंने मनोज के ससुरालियों पर उसके अपहरण तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।वहीं महिला ने भी अपने पति के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते अपने परिजनों के विरुद्ध पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मनोज के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।जिसके बाद पुलिस ने लापता हुए मनोज का शव गुरुवार सुबह गांव कुटबा के जंगल से बरामद कर लिया है।वहीं महिला लेखपाल के भार्इ भी गायब है।इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया की महिला ने अपने दो सगे भाइयो, दो ममेरे फुफेरे भाइयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही है।