1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना तस्वीर विवाद: अब इस जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता हुए उग्र, मोदी-योगी से कर दी ये बड़ी मांग

जिन्ना प्रकरण को लेकर एएमयू में फिलहाल क्लासिज भी सस्पेंड कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 May 2018, 6:14 PM IST

amu issue

शामली। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी तस्वीर को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शामली के शिव चौक में एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव के लिए जब दो दर्जन MLA, 3 सांसद और 4 मंत्रियों के साथ पहुंचा ये नेता तो मच गई खलबली

इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर में विभिन्न मार्गो से जुलूस भी निकाला और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर नारेबाजी की।दरअसल आपको बता दें कि शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें-बिग ब्रेकिंग: कैराना उपचुनाव में महागठबंधन के लिए इस नेता की पहल पर चल रहा मंथन, हो सकता है बड़ा फेरबदल

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सबसे पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता बजरंग दल के कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रुप में शामली के शिव चौक पर पहुंचे। फिर वहां पहुंच कर उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका। बजरंग दल के नेताओं का कहना था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी राष्ट्रद्रोही तत्वों का अड्डा बन चुकी है और वहां पर राष्ट्रद्रोह की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी देखें-छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना किया बन्द

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को प्रतिबन्धित करने और उसके वीसी के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी को जिन्ना की तस्वीर लगाने के बजाय शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जूते को अपने सर पर रखना चाहिए था, वह भी जिन्ना की तस्वीर से बेहतर होता।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव से पहले हो गया ये बड़ा कांड, भाजपा को हो सकता है भारी नुकसान

आपको बता दें कि मामले को गरमाता देख अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जिले में शुक्रवार दोपहर दो बजे से इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। उनका यह आदेश शनिवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश