पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. देशभर में कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में भी कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी लहर में अब तक 200 से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेशभर में जीवनदायिनी बनी ऑक्सीजन गैस की भी भारी किल्लत (Oxygen Crisis) देखने को मिल रही है। मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) भी दो बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिस वजह से केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव मरीजों की समस्याओं से वाकिफ हुए और जैसे ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्होंने ऑक्सीजन एक बड़ा टैंक लगाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लिंडा कंपनी के सहयोग से 20 हजार किलो लीटर के ऑक्सीजन गैस स्टोरेज टैंक की स्थापना कराई।