उन्होंने कहा, अंदर तो ये भी जा सकती हैं। हो सकता है प्रियंका के नाम भी अवैध जमीन हो। ये सारे चोर हैं। भ्र्ष्टाचार पूरे खानदान के खून में है। जब नेहरू जी प्रधानमंत्री बने थे तब भी घोटाला हुआ था। यह घोटाले करने वाला खानदान है। जब-जब इनकी सरकार आती है तो घोटालों पर घोटाले होते हैं। मुझे बताओ मोदी जी की सरकार में एक भी घोटाला हुआ हो तो। सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रहे हैं। जो हमें वोट भी नहीं दे रहे हैं, उन्हें भी लाभ मिल रहा है, क्योंकि हम जानते हैं सब भारत के वासी हैं। सबको बराबर का हक मिलना चाहिए।